मिथुन राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज पार्टनर से मिलेगी खुशियां या जिम्मेदारियों से बढ़ेगा काम का दबाव?

आज 22 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल
Mithun Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए काफी भाग्यशाली साबित होगा. आपकी ही राशि में गुरु का विराजमान होना आपके ज्ञान और विवेक में जबरदस्त वृद्धि करेगा. एकादश भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आपकी सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी. आज आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे.
करियर-बिजनेस: कुम्भ राशि में बुध, मंगल और राहु की युति आपके तकनीकी और संचार कौशल को और भी धार देगी. आज आप कार्यक्षेत्र में दूसरों से आगे निकलेंगे. व्यापार में नई साझेदारी से आपको बड़ा मुनाफा होने के योग हैं. अनुबंधों को हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में खुशियाँ और नयापन आएगा. गुरु का लग्न में होना आपके व्यवहार को सौम्य बनाएगा. पार्टनर आपकी ओर अधिक आकर्षित महसूस करेंगे. लव पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. चर्चा बहुत ही निर्णायक और लाभकारी साबित होगी.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आप खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे. कुम्भ के राहु के कारण कभी-कभी वायु विकार या पेट में गैस की समस्या हो सकती है. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. बाहर के तैलीय भोजन से परहेज करें. ध्यान को जीवनशैली का हिस्सा अवश्य बनाएं.
सावधानी: अति-उत्साह में आकर कोई भी जल्दबाजी भरा निर्णय न लें और अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










