मिथुन राशिफल 21 अगस्त 2026: विरोधियों की गतिविधियों पर रखें नजर, लव लाइफ में बढ़ सकता है तनाव

Updated:
विज्ञापन

21 अगस्त 2026 का मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 August 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mithun Rashifal 21 August 2026: आज का दिन मेहनत, प्रतिस्पर्धा और नई जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और पुराने कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा. व्यापार में बकाया और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम निपटाना फायदेमंद रहेगा. रिश्तों में छोटी बातों पर बहस से बचें और लव लाइफ में साथी की बात समझने की कोशिश करें. सेहत के लिए संतुलित दिनचर्या जरूरी होगी. 

विज्ञापन

करियर-बिजनेस

सूर्य तृतीय और चंद्रमा षष्ठम भाव में होने से मेहनत और प्रतिस्पर्धा दोनों बढ़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें. व्यापार में पुराने बकाया, दस्तावेज और दैनिक संचालन से जुड़े काम पूरे करने का अच्छा समय है.

रिलेशनशिप

भाई-बहनों और करीबी लोगों के साथ बातचीत बढ़ सकती है. छोटी बातों को लेकर बहस होने की संभावना है इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. परिवार के किसी सदस्य को आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है. आपकी व्यावहारिक सलाह रिश्तों को बेहतर बनाएगी.

यह भी पढ़ें: डिजिटल रुद्राभिषेक': क्या घर बैठे ऑनलाइन पूजा से पूरा होता है सावन शिवरात्रि का फल? जानिए शास्त्र और विधान

लव लाइफ

प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. साथी की आलोचना करने के बजाय उसकी बात समझने का प्रयास करें. अविवाहित लोगों को कार्यक्षेत्र या सामाजिक संपर्क से नया परिचय मिल सकता है. स्पष्ट संवाद से रिश्ता मजबूत होगा.

स्वास्थ्य

चंद्रमा षष्ठम भाव में होने से स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. काम के दबाव से थकान या तनाव महसूस हो सकता है. नियमित भोजन और पर्याप्त पानी लेना लाभकारी रहेगा. व्यायाम और आराम के बीच संतुलन बनाए रखें.

शुभ रंग: हरा. शुभ अंक: 5.

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या लाल पुष्प अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: सावन में क्यों नहीं बजती शहनाई? जानें इस महीने शादी-विवाह से क्यों किया जाता है परहेज


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola