मिथुन राशिफल 1 अप्रैल 2026: क्या आज खुलेंगे नए अवसरों के द्वार या फैसलों में बरतनी होगी सावधानी?

आज 1 अप्रैल का मिथुन राशिफल
Mithun Aaj Ka Rashifal 1 April 2026: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.
Mithun Aaj Ka Rashifal 1 April 2026, मिथुन राशि: आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का गोचर वरदान की तरह है. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में आपका कद बढ़ेगा. चंद्रमा का चतुर्थ भाव में होना सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा. माता का सहयोग मिलेगा. भूमि या वाहन खरीदने की योजना आज सफल हो सकती है.
करियर बिजनेस: करियर में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी. बुध और मंगल की स्थिति आपको साहसी निर्णय लेने में मदद करेगी. बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े जातकों के लिए दिन शानदार है. नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
लव लाइफ: आज बुध और शुक्र की स्थिति प्रेम संबंधों में बौद्धिक आकर्षण पैदा करेगी. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद समाप्त होंगे. आप अपने पार्टनर की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे. प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा. पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम होगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. छाती में जकड़न या जुकाम की संभावना है. धूल-मिट्टी वाली जगहों से बचें. नियमित व्यायाम आपको फिट रखने में मदद करेगा. सुबह की सैर पर जरूर जाएं.
सावधानी: घरेलू कलह से बचने का प्रयास करें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




