आज 7 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल: नौकरी में बदलाव के संकेत, सेहत को लेकर रहें सतर्क

7 अप्रैल 2026 का मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 07 April 2026 : मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Mithun Rashifal 07 April 2026 : आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का प्रथम भाव में होना आत्मविश्वास बढ़ाएगा. चंद्रमा का छठे भाव में संचरण शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. सूर्य, मंगल और शनि की मीन राशि में स्थिति पिता के स्वास्थ्य या पैतृक संपत्ति को लेकर चिंता पैदा कर सकती है.
करियर/बिजनेस: नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. व्यावसायिक यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी. रुके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाने के लिए नए कौशल सीखने पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन भविष्य के लिए बचत जरूरी है.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रह सकता है. बुध और राहु के कारण फोन पर बातचीत के दौरान गलतफहमी पैदा हो सकती है, जिससे झगड़ा होने की संभावना है. अपनी वाणी पर संयम रखें. शाम को एक अच्छा डिनर गिले-शिकवे दूर कर सकता है. प्रेम में धैर्य बनाए रखना हितकारी होगा.
स्वास्थ्य: खान-पान का विशेष ध्यान रखें. पेट खराब होने या संक्रमण होने की आशंका है. बाहर के भोजन से परहेज करें. नियमित रूप से प्राणायाम करना फेफड़ों और श्वसन तंत्र के लिए अच्छा रहेगा. मानसिक शांति के लिए कुछ समय मौन रहना भी लाभदायक हो सकता है.
सावधानी: कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें.
उपाय: “हनुमान चालीसा” का पाठ करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




