मेष साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 मार्च 2026: क्या इस हफ्ते करियर में बड़ा ब्रेक मिलेगा या लव लाइफ में आएगा नया ट्विस्ट?

Updated at : 20 Mar 2026 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
Mesh Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026

22 से 28 मार्च 2026 का मेष साप्ताहिक राशिफल

Mesh Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: क्या इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा? क्या स्वास्थ्य में सुधार होगा या थकान बढ़ेगी? क्या करियर में नए अवसर मिलेंगे या चुनौतियाँ आएँगी? जानिए ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से मेष साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Mesh Saptahik Rashifal 22 to 28 March 2026: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के जीवन में आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव देखने को मिलेगा. आपके मन में धार्मिक कार्यों के प्रति विशेष आस्था बढ़ सकती है और आप पूजा-पाठ, मंदिर दर्शन या किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं. परिवार और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में मधुरता और आपसी स्नेह बढ़ेगा. घर का वातावरण सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा.

बिजनेस और करियर: कार्यक्षेत्र की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए उन्नति और प्रगति का संकेत दे रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों के लिए व्यापार में वृद्धि के योग बन सकते हैं. व्यापार के विस्तार के लिए किसी दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध हो सकती है. आप नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं और आपकी दूरदर्शिता से व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना बनेगी.

रिलेशनशिप: पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी. परिवार के सदस्य आपके निर्णयों का सम्मान करेंगे और हर परिस्थिति में आपका साथ देंगे. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपसी समझ भी मजबूत होगी.

हेल्थ: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन आपको अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. इसलिए पर्याप्त आराम लेना जरूरी होगा.

सावधानी: इस सप्ताह किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय जल्दबाजी से बचें. धैर्य और संयम के साथ लिया गया निर्णय ही आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा.

उपाय: प्रत्येक सुबह भगवान सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें.

  • लकी डेट: 22, 23, 28
  • लकी कलर: सुनहरा, नारंगी, गुलाबी
  • लकी दिन: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार

यहा पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola