मेष राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या लव लाइफ में आएंगी खुशियां या खर्च बढ़ाएगा तनाव?

Updated:
विज्ञापन
Aaj 29 April 2026 Ka Mesh Rashifal

आज 29 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, मेष राशि: आज मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का कन्या राशि में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. सूर्य और बुध की आपकी राशि में उपस्थिति बौद्धिक कौशल को बढ़ाएगी. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. हालांकि, अति-उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय न लें. वाणी पर संयम रखें.

करियर बिजनेस: व्यापार में आज नई योजनाओं पर अमल करने का सही समय है. मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. सूर्य का प्रभाव आपके नेतृत्व क्षमता को निखारेगा. आर्थिक निवेश के लिए दिन शुभ है, लेकिन तकनीकी कार्यों में सावधानी बरतनी आवश्यक है. उन्नति के द्वार खुलेंगे.

लव लाइफ: आज पार्टनर से फोन पर रोमांस भरी बातें होंगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा. शुक्र की शुभ स्थिति प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगी. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है. शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है. आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा.

ये भी पढ़ें: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसके लिए चेतावनी? जानें आज 29 अप्रैल 2026 का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन सिरदर्द की समस्या हो सकती है. बुध के प्रभाव से मानसिक थकान महसूस होगी. योग और ध्यान का सहारा लें. ठंडे पदार्थों के सेवन से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.

सावधानी: जल्दबाजी में वाहन न चलाएं.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola