मेष राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या आज धन लाभ के योग बनेंगे या बढ़ते खर्च करेंगे परेशान?

आज 28 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल
Mesh Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mesh Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, मेष राशि: आज मेष राशि वालों के लिए ऊर्जा और पराक्रम का संचार होगा. सूर्य का आपकी राशि में होना आत्मविश्वास को शिखर पर ले जाएगा. चंद्रमा के छठे भाव में होने से विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. रुके हुए सरकारी काम गति पकड़ेंगे. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
करियर बिजनेस: व्यापार में आज बड़े निवेश से बचें क्योंकि मीन के शनि और मंगल थोड़ी अड़चनें पैदा कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं. नई योजनाओं पर अमल करने के लिए दिन का दूसरा भाग शुभ रहेगा.
लव लाइफ: शुक्र के वृषभ में होने से प्रेम जीवन सुखमय रहेगा. आप पार्टनर से फोन पर रोमांस भरी बातें करेंगे जिससे रिश्ता गहरा होगा. शाम को पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्लान बन सकता है. सिंगल लोग आज अपने क्रश को प्रपोज करने का साहस जुटा पाएंगे.
स्वास्थ्य: सूर्य के प्रभाव से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है. धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लेना उचित रहेगा.
सावधानी: क्रोध में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें.
उपाय: हनुमान जी को चोला चढ़ाएं.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: लाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




