मेष राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज बॉस से मिलेगी सराहना या ऑफिस पॉलिटिक्स का होंगे शिकार?

Updated at : 02 Apr 2026 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

2 अप्रैल 2026 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 April 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या आज किस्मत आपका साथ देगी? क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 April 2026: आज मेष राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. शुक्र का आपकी राशि में होना व्यक्तित्व को निखार रहा है. चंद्रमा के छठे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज नई योजनाओं पर अमल करने का सही समय है. शुक्र के प्रभाव से रचनात्मक कार्यों में लाभ होगा. साझेदारी के काम में पारदर्शिता रखें. नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी. निवेश के लिए दिन सामान्य है. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा.

लव लाइफ: आज शुक्र आपकी राशि में और बुध कुंभ में होने से प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. आप अपने साथी के प्रति अधिक आकर्षित महसूस करेंगे. संवाद में स्पष्टता रहने से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के लिए कोई उपहार खरीदना अच्छा रहेगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम की वजह से थकान महसूस हो सकती है. आंखों की जांच कराएं. योग को दिनचर्या में शामिल करें.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से बहस करने से बचें.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola