मेष राशिफल 15 मार्च 2026: क्या नौकरी-बिजनेस में मिलेगा लाभ या निवेश से बिगड़ सकता है मूड?

Updated at : 15 Mar 2026 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज 15 मार्च 2026 का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 15 March 2026: आज का दिन आपके लिए बेहद उन्नतिदायक रहने वाला है. आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा आपको कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे. कुम्भ राशि के मंगल और बुध आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाएंगे. आपको भविष्य में बड़ा लाभ मिलने के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं.

करियर-बिजनेस: दशम चंद्रमा और लाभ भाव के मंगल के कारण व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. रुकी हुई पदोन्नति के रास्ते खुलेंगे. नए निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होने वाला है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर गंभीर चर्चा करेंगे. मीन राशि के शुक्र आपकी भावनाओं को गहराई देंगे. आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होगा. अविवाहितों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आने की प्रबल संभावना आज बन रही है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन उत्तम है. आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और ऊर्जावान बने रहेंगे. शनि के प्रभाव से पुरानी बीमारी में सुधार होगा. घुटनों के दर्द के प्रति थोड़ा सचेत रहें. नियमित योग और संतुलित आहार आपकी कार्यक्षमता को और अधिक बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा.

सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई भी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज आपको बचना चाहिए.

उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola