मेष राशिफल 11 मार्च 2026: क्या रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां या छोटी बातों से बढ़ सकता है तनाव?

Updated at : 11 Mar 2026 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Mesh Rashifal

आज का मेष राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Mesh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर मानसिक अशांति और कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है. आज साहस, प्रयास और संचार क्षमता में वृद्धि होगी.

करियर-बिजनेस: लाभ भाव के मंगल और राहु के कारण निवेश में जल्दबाजी न करें. आज आर्थिक नुकसान संभव है, व्यावसायिक चर्चाओं में आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही बेहतर रहेगा. आज का दिन नौकरी मे आपके प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में अष्टम चंद्रमा के कारण संदेह की स्थिति बन सकती है. पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनें और बिना सोचे-समझे किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से बचने का प्रयास करें. आज प्रेम संबंधों में दूरी या उलझन महसूस हो सकती है.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज सावधानी बरतें. आपको रक्त संबंधी विकार या चोट लगने की आशंका है, वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या को संयमित बनाए रखें. पर्याप्त विश्राम, ध्यान और योग आपके लिए लाभकारी रहेगा.

सावधानी: अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.

उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola