मीन राशिफल 09 मार्च 2026: क्या आज धन लाभ खुशियां देगा या अचानक खर्च से परेशानी खड़ी हो सकती है?

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal

आज का मीन राशिफल

Meen Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मीन राशि. आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. आपकी राशि में शनि और शुक्र की युति आपको अनुशासित बनाएगी. कलात्मक कार्यों की ओर आपका झुकाव आज बहुत अधिक रहेगा. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी. आज घर का वातावरण बहुत ही सकारात्मक रहेगा.

करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य-राहु का होना खर्चों को बढ़ाएगा, लेकिन विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. आज आपको किसी महत्वपूर्ण सेमिनार या ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजा जा सकता है. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. नए निवेश के रास्ते खुलेंगे. पुराने घाटे की भरपाई आज आप अपनी सूझबूझ से कर पाएंगे.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही सुकून भरा है. पार्टनर के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी और रिश्ते में गहराई आएगी. वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं. अविवाहितों के लिए आज का दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात का हो सकता है. भविष्य में स्थाई संबंध बनने की संभावना है.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य तौर पर अच्छी रहेगी. पैरों में दर्द या जोड़ों की समस्या वाले लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. बदलते मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है. मानसिक रूप से आप बहुत हल्का महसूस करेंगे. अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें ताकि यह सकारात्मकता बनी रहे.

सावधानी: अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें और यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola