मीन राशिफल 30 अप्रैल 2026: क्या धन लाभ देगा राहत या रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकियां?

Published by :Shaurya Punj
Published at :30 Apr 2026 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Meen Rashifal 29 April 2026

मीन राशिफल 30 अप्रैल 2026

Meen Aaj Ka Rashifal 30 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Meen Aaj Ka Rashifal 30 April 2026, मीन राशि: आज मीन राशि के जातकों के लिए मंगल और शनि की युति मानसिक दबाव बढ़ा सकती है. दोपहर बाद चंद्रमा का अष्टम भाव में जाना कार्यों में कुछ रुकावटें ला सकता है. हालांकि, शुक्र और गुरु की स्थिति आपकी रक्षा करेगी. आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा. आज शांति से दिन गुजारें.

करियर बिजनेस: व्यापार में आज धीमी गति से प्रगति होगी. कोई नया काम शुरू करने के लिए दोपहर से पहले का समय ही चुनें. सरकारी टैक्स या कानूनी मामलों में उलझने से बचें. ऑफिस में गपशप से दूर रहकर केवल अपने काम पर ध्यान दें. धन का आगमन होगा पर खर्च भी बढ़ेंगे.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में तनाव की स्थिति रह सकती है. फोन पर बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें अन्यथा झगड़ा बढ़ सकता है. पार्टनर के साथ डिनर पर जाकर शांत मन से बात करें. आज प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है, थोड़ा धैर्य रखें.

स्वास्थ्य: पेट संबंधी बीमारियां या इन्फेक्शन होने का खतरा है. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. रात में हल्का खाना खाएं और सोने से पहले मेडिटेशन करें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.

सावधानी: गुप्त शत्रुओं और ईर्ष्यालु लोगों से सतर्क रहें.
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola