मीन राशिफल 25 अप्रैल 2026: क्या आज धन लाभ से मिलेगी राहत या अचानक खर्च करेगा परेशान?

Published by : Neha Kumari Updated At : 25 Apr 2026 4:00 AM

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 25 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 25 April 2026: आज आपकी राशि में मंगल, बुध और शनि की युति है, जो आपको बहुत ही गंभीर और अनुशासित बनाएगी. चंद्रमा पंचम भाव में होने से बुद्धि और कौशल का विकास होगा. संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. कोई पुराना शौक फिर से जागृत हो सकता है.

करियर/बिजनेस: आज शिक्षा और कंसल्टेंसी के क्षेत्र में बड़ा नाम होगा. बिजनेस में तकनीकी सुधार लाभ देंगे. नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक नियोजन पर ध्यान दें. निवेश के पुराने तरीकों को बदलकर नए विकल्पों पर विचार करें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. करियर में स्थिरता आएगी.

लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में उत्साह और रोमांस रहेगा. पार्टनर से फोन पर प्रपोज़ल मिल सकता है. शाम को किसी अच्छे होटल में डिनर का प्लान बन सकता है. प्रेम में गहराई और विश्वास बढ़ेगा. अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है.

स्वास्थ्य: आज सर्दी-जुकाम या वायरल इंफेक्शन हो सकता है. इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें. सुबह प्राणायाम करना फेफड़ों के लिए अच्छा रहेगा. ज्यादा चिंता न करें और सकारात्मक सोच बनाए रखें, ताकि स्वास्थ्य बेहतर रहे.

  • सावधानी: आज वाणी में कठोरता लाने से बचें, वरना काम बिगड़ सकते हैं.
  • उपाय: हल्दी का तिलक लगाएं.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: केसरिया

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola