मीन राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज मित्रों का मिलेगा साथ या नए अवसर देंगे खुशखबरी?

Published by :Neha Kumari
Published at :23 Apr 2026 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
मीन राशिफल 23 अप्रैल 2026: क्या आज मित्रों का मिलेगा साथ या नए अवसर देंगे खुशखबरी?

Aaj Ka Meen Rashifal 23 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal 23 April 2026: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा. आज आपकी राशि में मंगल, बुध और शनि की उपस्थिति आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगी. आपकी राशि के चतुर्थ भाव में चंद्रमा का होना सुख-सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कराएगा. माता का सहयोग और स्नेह प्राप्त होगा. करियर में स्थिरता आएगी और पुराने अनुभव काम आएंगे.

करियर/बिजनेस: आज प्रॉपर्टी के व्यवसाय में अच्छे लाभ के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने की सुविधा मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी गंभीरता और अनुभव का सम्मान होगा. नया निवेश सोच-समझकर करें. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. अपनी मेहनत पर विश्वास रखें, सफलता निश्चित है.

लव लाइफ: आज घर की बातों को लेकर पार्टनर से फोन पर थोड़ा तनाव हो सकता है. आपसी सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें. शाम तक माहौल खुशनुमा हो जाएगा और आप रोमांटिक डिनर का आनंद ले सकते हैं. जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहें. झगड़े को लंबा न खींचें और पहल कर सुलझा लें.

स्वास्थ्य: आज सीने में जकड़न या सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. नियमित प्राणायाम करने से फेफड़ों को मजबूती मिलेगी. अपना ख्याल रखें.

  • सावधानी: पारिवारिक विषयों पर बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें.
  • उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: पीला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola