मीन राशिफल 15 जनवरी 2026: आज आपको करियर में बड़ी जीत मिलेगी, प्यार में आकर्षण और धन वृद्धि के प्रबल योग
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 15 Jan 2026 4:16 PM

Aaj Ka Meen Rashifal 15 January 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? पढ़ें आज का मीन राशिफल.
Meen Aaj Ka Rashifal 15 January 2026 : आज 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज है माघ कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, इसके उपरांत त्रयोदशी तिथि हो जाएगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य आज मकर राशि मे विराजमान हैं. मंगल और बुध धनु राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि मे शाम 6 बजे तक विराजमान रहेंगे, इसके उपरांत धनु राशि में गोचर करेंगे. शुक्र मकर राशि में विराजमान हैं. राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं. केतु सिंह राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं. आइए जानते हैं पिछले एक दशक से भी अधिक समय से कार्यरत ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन गुरुवार…
Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल
आज आप अंदर से सजग और गहराई से सोचने वाले रहेंगे. भावनाओं और दिमाग का सही संतुलन आपको आगे बढ़ाएगा. लोग आपकी समझ और दृष्टिकोण को नोटिस करेंगे. शाम तक कोई सकारात्मक संकेत मन को सुकून देगा.
करियर / बिज़नेस: आज काम में आपके आइडिया और इनोवेशन काम आएंगे. नौकरी में आपकी समझदारी सराही जाएगी. बिज़नेस में पुराने संपर्क या योजनाएं लाभ दे सकती हैं.
रिलेशनशिप (पारिवारिक जीवन): घर में आपकी बातें माहौल को संतुलित बनाएंगी. किसी परिवारिक योजना पर सहमति बन सकती है.
लव लाइफ: आज रिश्तों में इमोशनल इंटेलिजेंस काम करेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. सिंगल लोगों के लिए आज गहरी बातचीत दिल को छू सकती है.
स्वास्थ्य: मानसिक थकान हो सकती है, ध्यान और हल्का व्यायाम लाभ देगा. टेंशन से दूर रहे.
आज की सावधानी
- ज्यादा संवेदनशील होकर कोई फैसला न लें.
- पुरानी उलझनों में फंसने से बचें.
पंचांग अनुसार आज का विशेष उपाय
सूर्य देव को अर्घ्य दें
सुबह तांबे के लोटे में जल, तिल और लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें.
सूर्य मंत्र जप
“ॐ घृणि सूर्याय नमः” — 11 बार.
यह आत्मविश्वास और स्पष्ट दृष्टि बढ़ाता है.
भगवान विष्णु की पूजा
तुलसी दल और पीले पुष्प अर्पित करें.
मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” — 11 या 21 बार.
दान का लाभ
- आज तिल, गुड़ या अन्न का दान करें.
- इससे भाग्य और मानसिक स्थिरता बढ़ती है.
नोट: आज का उपाय मीन राशि वालों को स्पष्टता, आत्मबल और भाग्य का सहयोग देता है.
शुभ रंग: आसमानी, पर्पल
शुभ अंक: 7, 3
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए