Aaj Ka Rashifal: मेष रहें सावधान, सिंह को मिलेगा फायदा, मकर के हाथ लग सकती है नई नौकरी, जानें आज का राशिफल
आज 15 सितंबर 2026 का राशिफल
Aaj Ka Rashifal: आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार को ग्रहों की स्थिति का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. सिंह को शत्रुओं पर विजय, कन्या को धन लाभ, मकर को नौकरी का ऑफर और मीन को नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा. मेष को चुनौतियों का सामना करना होगा, वहीं मकर और धनु को सफलता के संकेत मिलेंगे. आगे ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल जानिए.
मेष राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को मेष राशि के जातकों का पुरानी उलझनों का सामना होगा. आप पर शत्रु हावी हो सकता हैं. हेल्थ के मामले में उदर पीड़ा,सेहत में गिरावट आ सकती है.आर्थिक परेशानी भी होने की संभावना है.
वृष राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को भौतिक सुख-सम्पन्नता में वृद्धि हो सकती है. आपरे घर में अविवाहित के लिए रिश्ते आ सकते हैं. घर-परिवार में शांति का वातावरण रहेगा.
मिथुन राशि का आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों को आज 15 सितंबर 2026 को वर्कप्लेस में संतोषजनक वातावरण रहेगा. आज आपके कार्य की प्रशंसा होगी. आपके मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. आप नयी आर्थिक व्यापारिक योजना बनाएंगे.
कर्क राशि का आज का राशिफल
आज 15 सितंबर 2026 मंगलवार को कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार मिलेगा. जो छात्र परीक्षा-प्रतियोगिता दे रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी.
सिंह राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को सिंह राशियों को जातको को दुश्मनों पर जीत मिलेगी. आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा. आप आपको आर्थिक लाभ मिल सकते हैं.
कन्या राशि का आज का राशिफल
आज 15 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. आज धन क प्राप्ति होगी साथ ही आप अपनी सूझबूझ से सारे कार्य बना लेंगे.
तुला राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को तुला राशि के जातकों को पद, पोजीशन और अधिकार मिलने में उलझन होने की संभावना है. आज आपके काम में देरी हो सकती है.
वृश्चिक राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को वृश्चिक राशि के जातकों की मान-यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. विवाह से जुड़े शुभ कार्य में व्यस्त रहेंगे.
धनु राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को धनु राशि के जातकों के दरवाजे पर सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक देगी. शुभ समाचारों की प्राप्ति,आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे.
मकर राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को मकर राशि के जातकों को नये जॉब का ऑफर मिलने की संभावना. रोजगार संबंधीं समस्यायें हल होगी
कुंभ राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को कुंभ राशि के जातकों के घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न कर सकते हैं. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
मीन राशि का आज का राशिफल
आज मंगलवार 15 सितंबर 2026 को मीन राशि के जातकों की नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है. दूर की यात्रा के योग बन सकते हैं,परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए