Kal Ka Rashifal 15 September 2026: सिंह राशि वाले रहें सतर्क, मकर को नौकरी में मिल सकता है बड़ा मौका

Updated:
विज्ञापन

कल 15 सितंबर 2026 का राशिफल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kal Ka Rashifal 15 September 2026: कल 15 सितंबर 2026 मंगलवार को ग्रहों के प्रभाव से कई राशियों के लिए दिन खास रहेगा. वृषभ और सिंह को सुख-समृद्धि, मिथुन को सम्मान, धनु को आर्थिक लाभ मिल सकता है. वहीं मेष और तुला को सावधानी रखनी होगी.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 15 September 2026: कल 15 सितंबर 2026 मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए तरक्की और आर्थिक लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, नौकरी और महत्वपूर्ण कामों में सावधानी बरतनी होगी. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से कल का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि का कल का राशिफल

कल मंगलवार 15 सितंबर को मेष राशि के जातकों की पुरानी परेशानी दूर हो सकती है. वर्कप्लेस में को वर्कर्स से सावधान रहने की जरूरत है, परेशानी हो सकती है. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें. आर्थिक मामलों में सचेत रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को वृषभ राशि के जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा. किसी सुविधा या जरूरी वस्तु पर खर्च हो सकता है

मिथुन राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को मिथुन राशि के जातकों को ऑफिस में साथ काम कर रहे लोगों का सहयोग मिलेगा. आप के काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थित को बेहतर करने के लिए नई रणनीति बनाएं.

कर्क राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को कर्क राशि के जातकों को अच्छी अच्छी खबर मिल सकती है. संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. आज मेहनत करें और आत्मविश्वास बनाएं रखें. परिवार के लोगों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा.

सिंह राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को सिंह राशि के जातकों को बिजनेस में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक रूप से आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा. घर पर वातावरण पॉजिटिव रहेगा.

कन्या राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को कन्या राशि के जातकों से उनका कोई भूला बिछड़ा दोस्त मिल सकता है. अचानक कहीं से धन लाभ के आसार बन रहे हैं. कामकाज में आपकी सूझबूझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Rajyog 2026: चंद्र-गोचर से गणेश चतुर्थी पर बन रहे कई शुभ संयोग, इन 5 राशि के लोगों को होगा फायदा

तुला राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को तुला राशि के जातकों को नौकरी में नई जिम्मेवारी मिल सकती है. कोई जरूरी काम पूरा होने में समय लग सकता है. जल्दीबाजी में कोई निर्णय नहीं लें.

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को वृश्चिक राशि के जातकों को कोई गुड़ न्यूज मिल सकता है. आज वर्कप्लेस में आपकी तारीफ होगी. आने वाले समय में घर पर कोई शुभ आयोजन हो सकता है. अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.

धनु राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को धनु राशि के जातकों को सफलता मिल सकती है. सरकारी काम में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिन अच्छा रहेगा.

मकर राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को मकर राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में बेहतर ऑप्शन मिल सकते हैं. सही दिशा में किया गया प्रयास भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होगा.

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को कुंभ राशि के जातकों को नई जिम्मेदारी या काम मिल सकता है. परिवार में कोई शुभ आयोजन होने की संभावना है.आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं.

मीन राशि का कल का राशिफल

कल 15 सितंबर को मीन राशि के जातकों की किसी दूर स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है. घर पर नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिलने से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola