मीन राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या आज रुक हुआ धन लाभ खुशियां देगा या अचानक खर्च से परेशानी खड़ी हो सकती है?
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2026 4:00 AM
05 अप्रैल 2026 का मीन राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 05 April 2026: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संकेत दे रहा है? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए कार्य पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal 05 April 2026: आज मीन राशि के जातकों की राशि में सूर्य, शनि और मंगल का गोचर मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकता है. चंद्रमा का भाग्य भाव में गोचर दोपहर बाद राहत देगा. आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर के बाद ही करें.
करियर/बिजनेस: व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा. नौकरी में धैर्य से काम लें, बॉस के साथ अनबन हो सकती है. खर्चों की अधिकता रहेगी. आज शाम तक कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से राहत मिल सकती है.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी. फोन पर प्यार भरी बातें आपके तनाव को कम करेंगी. पार्टनर का सहयोग आपको संबल देगा. शाम को डिनर का प्लान आपके मूड को पूरी तरह बदल सकता है. प्रपोज करने के लिए दोपहर के बाद का समय शुभ है.
स्वास्थ्य: शरीर में सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है. मीन राशि के जातकों को अपनी मांसपेशियों का खास ख्याल रखना चाहिए. भरपूर पानी पिएं और ताजे फलों का रस लें. तनाव से दूर रहने का प्रयास करें.
सावधानी: अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और भावुक होकर कोई निर्णय न लें.
सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें. साथ ही, गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में भगवान गणेश को 21 दूर्वा (घास) चढ़ाएं और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










