August 2023 Vrishchik Rashifal: जानिए वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 8:49 AM

विज्ञापन

August 2023 Vrishchik Rashifal: अगस्त माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

August 2023 Vrishchik Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल

अगस्त 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार, केतु बारहवें भाव में मौजूद हैं, जिसके प्रभाव से जातकों के अंदर असुरक्षा की भावना और मानसिक तनाव की शिकायत हो सकती है. बृहस्पति छठे भाव में मौजूद हैं, इसके कारण जातकों को इस महीने अपने खर्चों को लेकर सही तौर पर योजना बनाने की जरूरत होगी. ऐसा ना करने पर आपको धन हानि होने की संभावना है. साथ ही केतु और बृहस्पति की प्रतिकूल दशा के कारण जातकों को लोन लेना पड़ सकता है.

कार्यक्षेत्र

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2023 का महीना मिला-जुला साबित होने की संभावना है. आपकी राशि में ग्रह शनि चौथे भाव में मौजूद हैं, इसके कारण आपको किसी काम को पूरा करने में समय लगने की आशंका है. संकेत हैं की जातकों को छोटे-छोटे काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इसलिए आपको अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत होगी. आशंका है की आप जो काम कर रहे हैं उसमें छोटी गलतियां हो जाएं.

आर्थिक

आर्थिक मामलों में वृश्चिक राशि के जातकों को इस महीने में धन से जुड़े दोनों पहलुओं का सामना करना पड़ सकता है. यानी जातकों को इस महीने फायदे और नुकसान दोनों ही मिलने के संकेत हैं.

स्वास्थ्य

राहु के छठे भाव में होने के प्रभाव से अगस्त के महीने में वृश्चिक राशि वाले जातकों को अच्छी सेहत बनाए रखने में मदद मिलने के संकेत हैं. लेकिन इस महीने बृहस्पति दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी के रूप में छठे भाव में मौजूद रहेंगे. शनि पहले से ही चौथे भाव में मौजूद हैं, जिसके कारण आपके आराम में कमी आ सकती है. इस राशि के जातकों को अपनी माता के स्वास्थ्य पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप परेशानी में आएंगे.

प्रेम व वैवाहिक

अगस्त राशिफल 2023 मासिक राशिफल के मुताबिक वृश्चिक राशि वाले जातकों को प्रेम संबंधों में और वैवाहिक जीवन में सावधान रहने की जरूरत होगी, क्योंकि शनि चौथे भाव में मौजूद हैं. शनि के चौथे भाव में होने के कारण जातकों के प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में आकर्षण की कमी का सामना करना पड़ सकती है. इसके कारण आप दोनों के बीच समझ और तालमेल की कमी रह सकती है.

पारिवारिक

बृहस्पति दूसरे भाव के स्वामी के रूप में छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, इसके प्रतिकूल प्रभाव से जातकों को इस महीने पारिवारिक मामलों में ज्यादा खास नतीजे ना मिलने की संभावना है. मून साइन के मुताबिक शनि आपके चौथे भाव में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से जातकों को परिवार में कुछ तनाव आने के संकेत हैं इसका कारण परिवार में अनचाहे विवादों की शुरुआत हो सकती है. बारहवें भाव पर शनि की दृष्टि के कारण जातकों को परिवार के लोगों पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है.

उपाय

  • रोजाना 27 बार ‘ॐ हनुमते नमः’ का जाप करें.

  • रोजाना 108 बार ‘ॐ केतवे नमः का जाप करें’.

  • रोजाना 41 बार ‘ॐ मांडय नम: का जाप करें’.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola