August 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 8:50 AM
August 2023 Tula Rashifal: अगस्त में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
August 2023 Tula Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
मासिक राशिफल अगस्त 2023 के अनुसार, आपके मून साइन के अनुसार बृहस्पति सातवें भाव में मौजूद हैं, इसके अनुकूल प्रभाव से जातकों को उचित मात्रा में धन लाभ, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम और करियर में नए अवसर मिलने की संभावना है. वहीं इसी के साथ राहु पहले और केतु सातवें भाव में मौजूद हैं, जिसके कारण मुमकिन है की आपको जो लाभ मिलने वाले हैं आप उसका आनंद उठाने में सक्षम ना हों.
कार्यक्षेत्र
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक तुला राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से ये महीना ज्यादा खास नहीं रहेगा. आपको अपने कार्य पूरे करने में देरी हो सकती है, और इसके अलावा हो सकता आपको अपनी नौकरी में संतुष्टि की कमी लगे. नोडल ग्रह राहु और केतु की प्रतिकूल दशा के कारण जातकों को नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
आर्थिक
अगस्त के महीने में जातकों को आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. तुला राशि के लिए दूसरे भाव के स्वामी मंगल बारहवें भाव में मौजूद होंगे, और ये आपके लिए ज्यादा लाभकारी साबित नहीं होगा. इस वक्त में आपको ज्यादा धन खर्च करना पड़ सकता है. इस महीने आपको अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए बड़ी मात्रा में उधार लेना पड़ सकता है, और संकेत हैं, की स्थिति आपके हाथ में ना रहे.
स्वास्थ्य
तुला राशि के जातकों को इस महीने सेहत के लिहाज से उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है. आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी, क्योंकि आपको त्वचा से संबंधित और पाचन से संबंधित परेशानी हो सकती है. सातवें भाव में राहु और बृहस्पति के एक साथ होने के कारण जातकों को सिर दर्द से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
प्रेम व वैवाहिक
राहु के सातवें भाव में और केतु के पहले भाव में होने के कारण अगस्त के महीने में तुला राशि के जातकों को प्रेम संबंधों में और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है.
पारिवारिक
अगस्त राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि वालों के लिए पारिवारिक तौर पर ये महीने ज्यादा खास नहीं होगा, परिवार में खुशियों की कमी रह सकती है. इसका कारण होगा राहु का सातवें भाव में होना और केतु का पहले भाव में होना. इस ग्रह दशा के कारण परिवार में विवाद की संकेत हैं. राशि के ग्रह स्वामी के रूप में शुक्र दसवें भाव में वक्री अवस्था में मौजूद हैं, इसके प्रभाव से जातकों को खुशियां मिल सकती है. महीने की 15 तारीख के बाद रिश्तों का ग्रह मंगल बारहवें भाव में मौजूद है, इसके कारण परिवार में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है
उपाय
रोजाना 41 बार ॐ केतवे नम: का जाप करें.
रोजाना 41 बार ॐ राहवे नम: का जाप करें.
राहु और केतु के लिए मंगलवार को हवन-यज्ञ करें.
शुक्रवार और मंगलवार को मां दुर्गा की पूजा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










