August 2023 Mesh Rashifal: जानिए मेष राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अगस्त का महीना, देखें मासिक राशिफल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2023 8:55 AM
August 2023 Mesh Rashifal: इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
August 2023 Mesh Rashifal: अगस्त 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के पांचवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अगस्त 2023 का मासिक राशिफल
इस महीने मेष राशि के जातकों को मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे क्योंकि दोनों नोडल ग्रह राहु और केतु अनुकूल भाव में मौजूद नहीं हैं. राहु पहले और केतु सातवें भाव में मौजूद हैं.
कार्यक्षेत्र
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से ये महीना मिले-जुले नतीजे देगा. करियर के लिए जिम्मेदार ग्रह शनि अपनी वक्री अवस्था में है, जिसके कारण जातकों को करियर में सामान्य वृद्धि देखने को मिलेगी. वहीं शनि अपनी ही राशि में मौजूद हैं, जातकों को धीमी गति पर प्रगति मिलती रहेगा, लेकिन आपको सफलता तुरंत ना मिलने की आशंका है. चूंकि शनि वक्री अवस्था में हैं और करियर के लिहाज से तेज गति से करियर में वृद्धि संभव नहीं होगी.
आर्थिक
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से ये महीना थोड़ा सा मुश्किल साबित होने की संभावना है. बारहवें भाव में राहु बृहस्पति की मौजूदगी से आप खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है. शुक्र अस्त हो रहा है, और इस कारण उसकी स्थिति कमजोर होगी, इसके प्रतिकूल प्रभाव आपको ज्यादा खर्चों का सामना करना पड़ सकता है. इसी के साथ आपको हानि होने की भी संभावना है.
स्वास्थ्य
अगस्त 2023 मासिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातकों को सेहत के क्षेत्र में मिले-जुले प्रभाव मिलने की संभावना है. बृहस्पति और राहु एक साथ बारहवें भाव में मौजूद हैं, जिसकी कारण स्थिति थोड़ी मुश्किल हो सकती है. वहीं छठे भाव में मौजूद पहले घर के स्वामी शुक्र अस्त की स्थिति में है, इस कारण जातकों के अंदर ज्यादा भावनाएं रहेंगी, और आप ज्यादा संवेदनशील हो जाएंगे. इसी के प्रभाव से आपको हाइपरटेंशन और पाचन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
प्रेम व वैवाहिक
अगस्त 2023 के मासिक राशिफल के अनुसार जातकों के लिए प्रेम के लिहाज से ये महीना ज्यादा खास नहीं रहेगा. मेष राशि वालों को अपने साथी के साथ तालमेल में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही अगर आप विवाह के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये ज्यादा फलदायी ना हो.
पारिवारिक
अगस्त मासिक राशिफल 2023 के अनुसार राहु और बृहस्पति के बारहवें घर में होने के कारण मेष राशि के जातकों को परिवार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. मंगल वक्री अवस्था में दूसरे भाव में हैं और महीने के अंत में आपको परिवार में कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है. आपके परिवार में किसी तरह का विवाद होने की संभावना है जिसके कारण आपकी खुशियों में कमी होगी.
अगस्त 2023 में मेष राशि वाले करें ये उपाय
-
रोजाना ॐ दुर्गाय नमः: का जाप करें.
-
शनिवार को राहु के लिए हवन-पूजन करें.
-
रोजाना ॐ भार्गवाय नम: का जाप करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










