ePaper

September 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

Updated at : 01 Sep 2023 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
September 2023 Meen Rashifal: जानिए मीन राशि के जातकों के लिए कैसा होगा सितंबर का महीना, देखें मासिक राशिफल

September 2023 Meen Rashifal: सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. जानें सितंबर 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

September 2023 Meen Rashifal:  सितंबर 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के नौवें महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए सितंबर 2023  का मासिक राशिफल

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन जल तत्व की राशि है, जिसका स्वामित्व बृहस्पति ग्रह को प्राप्त है. इस राशि में जन्मे जातक आमतौर पर अनुशासित और व्यापक विचारों (ब्रॉड माइंडेड) वाले होते हैं. ये लोग भविष्य को लेकर काफ़ी सावधान रहते हैं और क्या अच्छा है, क्या बुरा है भलीभांति जानते हैं. अध्यात्म के प्रति इनका झुकाव अधिक होता है. इन्हें यात्राएं करना बेहद पसंद होता है. ये लोग व्यापार में ज़्यादा रुचि रखते हैं. कभी-कभी इनमें अहंकार की भावना भी दिखाई दे सकती है.

कार्यक्षेत्र

करियर के लिहाज से देखा जाए तो दूसरे और आठवें भाव में राहु-केतु की उपस्थिति होने के कारण यह महीना आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. करियर का कारक ग्रह शनि बारहवें भाव में स्थित होगा, जिसके कारण आपको अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से कुछ कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. इस महीने अधिकांश ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है. काम में बाधाएं आ सकती हैं.

आर्थिक

आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस महीने आपको धन कमाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि बारहवें भाव में और राहु-केतु क्रमशः दूसरे और आठवें भाव में स्थित हैं. ग्रहों की इस स्थिति के कारण आपके ख़र्चों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है. संभव है कि इस दौरान आपके पास घरेलू ख़र्च ज़्यादा होंगे, जिन्हें टाला नहीं जा सकता है.

स्वास्थ्य

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो इस महीने आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्युनिटी पॉवर कमज़ोर हो सकती है, जिसके कारण अन्य स्वास्थ्य समस्याएं आपको घेर सकती हैं.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो इस महीने दूसरे और आठवें भाव में राहु-केतु की उपस्थिति होने के कारण आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. शनि पहले भाव में और शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी के रूप में पांचवें भाव में स्थित होगा. इस स्थिति के कारण, जो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके बीच वाद-विवाद होने की आशंका है.

पारिवारिक

पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस महीने शनि और राहु-केतु की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपको अपने परिवार में कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं.

उपाय

प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें.
प्रतिदिन 108 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें.
मंगलवार के दिन राहु-केतु के लिए यज्ञ/हवन करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola