April 2023 Makar Rashifal: जानिए मकर राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Apr 2023 7:50 AM

विज्ञापन

April 2023 Makar Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

विज्ञापन

April 2023 Makar Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

स्वामी ग्रह शनि के कारण मकर राशि का जातक अनुशासन के साथ जीवन व्यतीत करता है और उसे न्याय प्रिय होता है. शनि देव को न्याय का देवता कहते हैं. मकर राशि का जातक अपनी मेहनत और लगन के दम पर जिस भी क्षेत्र में होता है, वहां उच्च पद प्राप्त करता है. मकर राशि वाले ईमानदार, लगन के पक्के और मेहनती होते हैं.

कार्यक्षेत्र

करियर के क्षेत्र में मकर राशि के जातकों को सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे. शनि दूसरे भाव में केतु दशम भाव में स्थित होगा. शनि साढ़ेसाती के अंतिम चरण में होगा. जिससे जातक शुभ फल प्राप्त करेंगे, वहीं चौथे भाव में तीसरे भाव के रूप में बृहस्पति उपस्थित है, जिसके चलते आपको करियर के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा,

आर्थिक

मकर राशि वाले जातकों को आर्थिक जीवन में लाभ और हानि दोनों तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. शनि दूसरे भाव में स्थित है ऐसे में ज्यादा धन लाभ की संभावना नजर नहीं आ रही है.

स्वास्थ्य

मकर राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. स्वास्थ्य के क्षेत्र में नकारात्मक स्थिति उत्पन्न होगी. यह आपको शारीरिक रूप से तंदुरुस्त मानसिक रूप से संतुष्ट और जीवन में सक्रिय बनाएगा. आपको कोई बड़ी समस्या परेशान नहीं करेगी.

प्रेम व वैवाहिक

प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो मकर राशि के जातकों का यह महीना उथल-पुथल से भरा रहेगा. पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है और यह विवाद इतना बढ़ जाएगा कि रिश्ता टूटने की कगार में आ सकता है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि रिश्तों में संयम रखें और चीजों को सुलझाने की कोशिश करें.

पारिवारिक

परिवारिक जीवन में जातकों को इस महीने काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं. इस समय ग्रहों की स्थितियां प्रतिकूल है. राहु बृहस्पति के साथ चौथे भाव में है. जिसके चलते परिवार में कोई बड़ी समस्या हो सकती है. परिवार में संपत्ति संबंधी विवाद हो सकता है.

उपाय

हर दिन “ऊं नमः शिवाय” का 108 बार जाप करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola