मंगल होने वाले हैं मार्गी, इन राशियों के जीवन में आ सकता है भूचाल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Feb 2025 10:32 AM
Mangal Margi 2025
Mangal Margi 2025: मंगल मार्गी हो रहा है. मिथुन राशि में मंगल अब सीधी गति में प्रवेश करने जा रहा है. एकादशी की तिथि पर मंगल वक्री से मार्गी हो जाएगा. 24 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में मंगल मार्गी होंगे, जिससे कई राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. आइए इस पर चर्चा करें.
Mangal Margi 2025: साल 2025 अंक ज्योतिष के अनुसार मंगल का वर्ष है, इसलिए मंगल में होने वाले किसी भी परिवर्तन का विशेष महत्व है. 80 दिनों के भीतर मंगल की गति में एक महत्वपूर्ण बदलाव होने वाला है. यह बदलाव देश के विभिन्न क्षेत्रों पर किस प्रकार प्रभाव डालेगा. आइए जानें मंगल कब होंगी मार्गी और इससे किन राशियों पर दुष्प्रभाव पड़ेगा.
मंगल कब होंगी मार्गी
24 फरवरी 2025 को सुबह 05:17 बजे मंगल मिथुन राशि में मार्गी होंगे. मंगल के इस परिवर्तन का विभिन्न राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से तुला राशि सहित कुछ राशियों के लिए यह अशुभ परिणाम लाएगा.
बुध कुम्भ राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
मंगल ग्रह आपके दूसरे, पांचवें, आठवें और नौवें भावों पर प्रभाव डाल रहा है. यह आपके परिवार, वित्तीय स्थिति और संवाद पर असर डाल सकता है. अतः, इस समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है और विनम्रता से संवाद करना चाहिए. अन्यथा, आपके घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है. आपके बच्चों, शिक्षा और प्रेम संबंधों के प्रति आपका दृष्टिकोण अधिकारपूर्ण हो सकता है. इसलिए, धैर्य बनाए रखना और समझदारी से निर्णय लेना आवश्यक है.
तुला राशि
आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. हालांकि, विवाद, झगड़े या न्यायालय से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है. किसी रिश्तेदार या मित्र से अशुभ समाचार मिलने की भी संभावना है.
धनु राशि
मंगल का गोचर पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव का कारण बन सकता है. हालांकि, यह मकान या वाहन खरीदने के निर्णय को भी सफल बना सकता है. परिवार में अलगाव की स्थिति को उत्पन्न होने से रोकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










