मकर राशिफल 30 मार्च 2026: आज पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, उनका साथ दें

Updated at : 30 Mar 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Makar Rashifal

आज 30 मार्च 2026 का मकर राशिफल

Makar Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल.

विज्ञापन

Makar Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज मानसिक अशांति और कार्यों में अप्रत्याशित रुकावटें आ सकती हैं. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के द्वितीय भाव में होने से धन और वाणी के मामलों में अस्थिरता पैदा करेंगे. शनि और सूर्य का मीन राशि में होना आपके पराक्रम को अनुशासित करेगा.

करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में मेहनत का फल मिलने में विलंब होगा. आज व्यापार में आज कोई बड़ा रिस्क न लें. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें.

लव लाइफ: आज ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है. पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, उनका साथ दें.

स्वास्थ्य: आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें. पेट के संक्रमण और गैस की समस्या परेशान कर सकती है.

सावधानी: अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें और वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखें.
उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें.

शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola