मकर राशिफल 25 मार्च 2026: क्या शत्रुओं पर मिलेगी जीत या सेहत और खानपान देंगे चुनौती?

आज 25 मार्च 2026 का मकर राशिफल
Makar Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा और गुरु शत्रुओं पर आपकी विजय सुनिश्चित करने वाले हैं.
करियर-बिजनेस: करियर की बात करें तो तृतीय भाव में सूर्य, शुक्र और शनि की युति आपके लेखन और संचार कौशल को निखारेगी, जिससे नौकरी में आपके प्रमोशन के रास्ते भी खुलेंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर आपकी छोटी-छोटी जरूरतों का ख्याल रखेगा, जिससे आपको मानसिक संबल मिलेगा और आपके बीच की भावनात्मक दूरियां भी पूरी तरह समाप्त होंगी.
स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए मिर्च-मसाले वाले भोजन से दूर रहें और अपने आहार में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की कोशिश करें.
सावधानी: द्वितीय भाव में राहु और मंगल के कारण अपनी कड़वी वाणी से परिवार के सदस्यों का मन न दुखाएं.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और कौवों को दाना डालें.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




