मकर राशिफल 24 मार्च 2026: क्या आज कमाई में होगा इजाफा या खर्च की चिंता बढ़ाएगी तनाव?

आज 24 मार्च 2026 का मकर राशिफल
Makar Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता और बुद्धि के प्रयोग से लाभ कमाने का है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और द्वितीय भाव में मंगल-शनि की युति आपके कौशल को निखारेगी.
करियर-बिजनेस: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उन्हें किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है और एकाग्रता में वृद्धि होगी. बिजनेस में नई तकनीक का प्रयोग करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा और आय के स्रोतों में निरंतर वृद्धि होगी.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज नई ताजगी आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ कोई क्रिएटिव काम कर सकते हैं, जिससे बॉन्डिंग मजबूत होगी. संतान की ओर से भी आज कोई हर्षवर्धन समाचार मिल सकता है जो पूरे परिवार के लिए खुशी का कारण बनेगा.
स्वास्थ्य: आज सेहत सामान्य बनी रहेगी, लेकिन आंखों में थकान महसूस हो सकती है, क्योंकि द्वितीय भाव का मंगल दृष्टि दोष या जलन पैदा कर सकता है. समय-समय पर ठंडे पानी से आँखें धोते रहें और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अपने आहार में जरूर बढ़ाएं.
सावधानी: सट्टेबाजी और शेयर बाजार में आज बहुत सोच-समझकर पैसा लगाएं.
उपाय: शनिवार और मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करना आपके लिए श्रेष्ठ है.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










