मकर राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज करियर में मिलेगी सफलता या किसी नए संपर्क से होगा बड़ा लाभ?

आज 22 मार्च 2026 का मकर राशिफल
Makar Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
मकर राशि: चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में रहेंगे, जो माता, सुख और सुख-सुविधाओं का भाव है. मीन राशि के स्वामी शनि और शुक्र आपके तीसरे भाव में पराक्रम बढ़ाएंगे. आज आप अपने घर की साज-सज्जा और पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे
करियर-बिजनेस: रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में बड़ी सफलता और मुनाफे के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में प्रमोशन के द्वार खोलेगी. व्यापारिक यात्रा से नए संपर्क आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएंगें.
लव लाइफ: पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. आज पार्टनर थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं. शाम के समय साथ बैठकर बातचीत करने से रिश्तों में आया तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा.
स्वास्थ्य: छाती में जकड़न या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए घर का वातावरण शांत रखने का प्रयास करें. पर्याप्त नींद लें. योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
लकी कलर: काला
लकी नंबर: 8
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










