मकर राशिफल 21 अगस्त 2026: मुश्किल काम होगा पूरा, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग, जानें लव-हेल्थ का हाल

Updated:
विज्ञापन

आज 21 अगस्त 2026 का मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 21 August 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Makar Rashifal 21 August 2026: आज का दिन मकर राशि वालों के लिए बदलाव के साथ लाभ के नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी में किसी जटिल काम को पूरा करने का मौका मिलेगा, जबकि पुराने संपर्क आर्थिक या व्यावसायिक फायदा दिला सकते हैं. परिवार और दोस्तों का सहयोग बना रहेगा और लव लाइफ में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी. हालांकि, निवेश और जोखिम वाले फैसलों में सावधानी बरतना जरूरी रहेगा. 

विज्ञापन

करियर-बिजनेस

सूर्य अष्टम और चंद्रमा एकादश भाव में होने से अचानक बदलाव के बावजूद लाभ के अवसर बने रहेंगे. नौकरी में जटिल कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा. पुराने संपर्कों से महत्वपूर्ण आर्थिक या व्यावसायिक लाभ मिल सकता है. निवेश और जोखिम वाले निर्णयों में सावधानी रखें.

रिलेशनशिप

मित्रों और परिवार से सहयोग मिलने की संभावना है. किसी पुराने पारिवारिक विषय का समाधान निकल सकता है. आपकी उपलब्धियों से परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा. करीबी लोगों के साथ अपनी भावनाएं साझा करना लाभकारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: इन 5 त्योहारों पर नहीं चढ़ता तवा! जानें किन त्योहारों पर रोटी बनाने से बचते हैं लोग

लव लाइफ

प्रेम संबंधों में साथी का सहयोग मिल सकता है. भविष्य की योजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा होगी. अविवाहित लोगों को मित्रों या सामाजिक नेटवर्क के माध्यम से नया परिचय मिल सकता है. रिश्ते में भावनात्मक स्पष्टता बनाए रखें.

स्वास्थ्य

चंद्रमा एकादश भाव में होने से मानसिक संतुष्टि अच्छी रह सकती है. हालांकि काम की अधिकता के कारण थकान हो सकती है. नियमित नींद और भोजन पर ध्यान दें. सामाजिक गतिविधियों और आराम के बीच संतुलन रखें.

शुभ रंग: आसमानी.

शुभ अंक: 4.

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल या लाल पुष्प अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें.

यह भी पढ़ें: डिजिटल रुद्राभिषेक': क्या घर बैठे ऑनलाइन पूजा से पूरा होता है सावन शिवरात्रि का फल? जानिए शास्त्र और विधान


विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola