मकर राशिफल 8 अप्रैल 2026: खर्च बढ़ेंगे, लेकिन बिजनेस में फायदे के संकेत

8 अप्रैल 2026 का मकर राशिफल
Aaj Ka Makar Rashifal 08 April 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Makar Rashifal 08 April 2026: आज मकर राशि वालों के लिए चंद्रमा का बारहवें भाव में होना खर्च बढ़ा सकता है. मीन राशि में आपके स्वामी शनि के साथ मंगल और सूर्य की युति आपको अनुशासित बनाएगी. आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं. विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
करियर और बिजनेस: बिजनेस में आज खर्च और निवेश दोनों अधिक रहेंगे. एक्सपोर्ट-इंपोर्ट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए. आज कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं. बजट बनाकर चलना ही आज समझदारी होगी.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज दूरियां आ सकती हैं. फोन पर बात कम होगी या व्यस्तता के कारण तनाव रहेगा. पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें अचानक सरप्राइज डिनर पर बुलाएं. प्रपोज करने के लिए दिन सामान्य है, थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा.
स्वास्थ्य: नींद न आने की समस्या और आंखों में जलन हो सकती है. शनि-मंगल का प्रभाव रक्तचाप से जुड़ी समस्या दे सकता है, इसलिए तनाव न लें. ज्यादा नमक और तली-भुनी चीजों से बचें. प्राणायाम आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित होगा. नियमित चेकअप कराएं.
- सावधानी: कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी तरह की लापरवाही न करें.
- उपाय: शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




