Monthly Tula Rashifal January 2022: जनवरी माह का तुला राशिफल, घर के बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ का ख्याल रखें

Updated at : 01 Jan 2022 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Monthly Tula Rashifal January 2022: जनवरी माह का तुला राशिफल, घर के बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ का ख्याल रखें

Libra Horoscope 2022 : तुला राशि वालों के लिए जनवरी 2022 कैसा रहेगा? ग्रहों की चाल नए वर्ष में आपके लिए क्या लेकर आ रही है, आइए जानते हैं वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

सभी लोग जानना हैं कि नए साल का पहला महीना हमारे लिए कैसा रहने वाला है. साल का पहला महीना मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा , मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. इसलिए संजीत कुमार मिश्रा आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव और उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है तुला राशि की भविष्यवाणी 2022 का अनुसार.

पारिवारिक जीवन :-

यदि घर में बड़े-बुजुर्ग है तो उनका पूरा ध्यान रखे क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब रह सकता है. यदि उन्हें पहले से ही कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहे और समय-समय पर उनका चेकअप करवाते रहे ताकि बाद में कोई समस्या ना हो.

व्यापार व नौकरी :-

यह माह आर्थिक रूप से ऊँच-नीच वाला रहेगा. कही पैसा अधिक लगेगा तो किसी से धन भी प्राप्त होगा. यदि आपने कही से कर्जा या पैसा उधार लिया हुआ है तो उसे लौटाना पड़ेगा. साथ ही आपको अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त से पैसो की सहायता भी मिलेगी.नौकरी में मन कम लगेगा और ऑफिस से त्यागपत्र देने का भी विचार मन में आएगा. इस माह आपका ज्यादा ध्यान नयी नौकरी की तलाश में रहेगा. ऑफिस में आपको लेकर राजनीति भी हो सकती है लेकिन आप इन सबसे दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा.

अनुसार शिक्षा व करियर:-

कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट में ज्यादा ध्यान लगेगा और आप इसमें रुचि भी लेंगे. दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा और समय से पहले इसे पूरा भी कर देंगे. यदि स्कूल में है तो टीचर किसी बात से नाराज़ हो सकते है लेकिन यदि आपने धैर्य से काम लिया तो ऐसी स्थिति नहीं आएगी.प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे नंबर आने के संकेत है. यदि कुछ समय से सरकारी परीक्षा की तैयारी से खुश नहीं है तो इस माह आपको किसी अपने के द्वारा उचित मार्गदर्शन मिलेगा जो भविष्य में बहुत सहायता करेगा.

प्रेम जीवन:-

किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो इस माह सचेत रहे. माह की शुरुआत में कुछ बाते ऐसी होंगी जो दोनों को ही पसंद नही आएगी. ऐसे में आपना अपने पार्टनर के साथ उसे लेकर कहासुनी होगी और यदि आपने संयम से काम नही लिया तो बात बढ़ भी सकती है.सिंगल है और किसी जीवनसाथी की तलाश में है तो इस माह निराश रहना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य जीवन:-

माह की शुरुआत थोड़ी आलस भरी रहेगी. इस दौरान शरीर में सुस्ती छाई रहेगी और कुछ काम करने का मन नही करेगा. माह के मध्य में सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है लेकिन इसे लेकर घबराएँ नही. यह सामान्य होगा और कोई बड़ी बात नहीं होगी.घर में बड़े-बुजुर्ग है तो उनका मुख्यतया ध्यान रखे. घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरते. मानसिक रूप से कोई समस्या नही होगी. दिमाग तरोताजा रहेगा और नए-नए ख्याल मन में आएंगे.

शुभ अंक:- 2

शुभ रंग:- केसरी

उपाय:-

भगवान शिव का स्त्रोत पढ़े तथा नित्य पूजन करे.

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एव रत्न विशेषज्ञ

8080426594 /9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola