कुंभ साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: इस हफ्ते रिश्तों में खुलकर बातचीत करना लाभकारी रहेगा

Published by :Shaurya Punj
Published at :01 May 2026 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
Kumbh Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक

Kumbh Saptahik Rashifal 3 to 9 May 2026: क्या इस सप्ताह प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी? क्या स्वास्थ्य मजबूत रहेगा या थकान परेशान कर सकती है? क्या करियर में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे? जानने के लिए पढ़ें कुंभ साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kumbh Saptahik Rashifal, कुम्भ साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई तक: यह सप्ताह कुम्भ राशि वालों के लिए नए विचारों और योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय रहेगा. क्योंकि तृतीय सूर्य-बुध और पंचम गुरु आपके संचार कौशल को निखारेंगे, जिससे नौकरी में प्रमोशन और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे. आपकी रचनात्मकता और दूरदर्शिता आपको सफलता दिलाएगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, जिनका सही उपयोग करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. परिवार में सहयोग बना रहेगा और वातावरण सकारात्मक रहेगा. प्रेम जीवन में संतुलन और समझ बनी रहेगी.

करियर/बिजनेस: सप्ताह की शुरुआत में कार्यों में व्यस्तता रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य में नवीनता लानी होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिलेगा और विस्तार के अवसर बनेंगे. तकनीकी, शोध और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलेगी.

रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना है. परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा. रिश्तों में खुलकर बातचीत करना लाभकारी रहेगा.

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव और अनियमित दिनचर्या से बचें. नींद पूरी लें और मानसिक संतुलन बनाए रखें. पैरों और नसों से जुड़ी समस्या वाले लोग सावधानी रखें.

सावधानी: अत्यधिक सोच और चिंता से बचें, नहीं तो निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है.

उपाय: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा करें, काले तिल का दान करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करें.
लकी डेट: 03, 06, 07
लकी कलर: हरा, क्रीम, गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola