कुंभ राशिफल 9 अप्रैल 2026: आय में बड़ा उछाल, करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

Published by : Neha Kumari Updated At : 09 Apr 2026 4:05 AM

विज्ञापन

9 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 9 april 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 9 april 2026: आज कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में होना लाभ के द्वार खोलेगा. आपकी राशि में बुध और राहु की उपस्थिति आपको कुछ अलग और बड़ा सोचने पर मजबूर करेगी. मेष राशि में शुक्र का होना आपके साहस को बढ़ाएगा. मीन राशि में ग्रहों की स्थिति दूसरे भाव में होने से वाणी में कठोरता आ सकती है.

करियर/बिजनेस: आज आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने निवेश से लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन की खबर मिल सकती है. बिजनेस में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. दोस्तों और प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके करियर को गति देगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर रोमांचक और प्यार भरी बातें होंगी. रिश्ते में नयापन लाने के लिए आप कुछ सरप्राइज प्लान कर सकते हैं. डिनर पर जाने का योग है. आपकी कोई पुरानी इच्छा आज पार्टनर पूरी कर सकता है. रोमांस चरम पर रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में दिन अच्छा है. पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है. हालांकि, राहु के प्रभाव से कभी-कभी घबराहट महसूस हो सकती है. प्राणायाम और ध्यान आपको शांत रखने में मदद करेंगे. बाहर के जूस से बचें.

  • सावधानी: कटु वचन बोलने से बचें, वरना बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं.
  • उपाय: चींटियों को आटा डालें.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola