कुंभ राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी या नया आइडिया उलझन बढ़ाएगा?

Updated at : 03 Apr 2026 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

आज 3 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल,

Kumbh Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 3 April 2026: आज कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा का नवम भाव में होना बेहद शुभ रहेगा. आपकी राशि में बुध और राहु की उपस्थिति आपको नई योजनाओं के प्रति उत्साहित करेगी. मीन राशि में स्थित ग्रहों के कारण परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं. कंसल्टेंसी और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन की चर्चा हो सकती है. राहु और बुध की युति आपको नए आइडिया देगी, जो करियर में गेम चेंजर साबित हो सकता है. आर्थिक लाभ के भी योग हैं.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर लंबी और रोमांटिक बातचीत हो सकती है. किसी बात को लेकर हल्का तनाव आ सकता है, लेकिन प्यार और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. पार्टनर के साथ डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है. प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है. रिश्तों में मजबूती और आपसी समझ बढ़ेगी.

स्वास्थ्य: आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि पैरों में खिंचाव या नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ज्यादा देर तक खड़े रहने से बचें. मानसिक तनाव दूर करने के लिए संगीत का सहारा लें. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और समय पर संतुलित भोजन करें.

सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें.

उपाय: गरीबों को काले चने का दान करें.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: स्लेटी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola