कुंभ राशिफल 02 अप्रैल 2026: क्या आज जोखिम भरे कार्यों से होगा नुकसान या होगी धन की वर्षा?

Updated at : 02 Apr 2026 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Kumbh Rashifal

02 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल

Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. प्रेम जीवन में आकर्षण के साथ गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य और जोखिम भरे कामों में सतर्कता जरूरी है.

विज्ञापन

Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal 2 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल, बुध और राहु आपकी ही राशि में युति बना रहे हैं, जिससे आप मानसिक रूप से काफी उत्तेजित रह सकते हैं. चंद्रमा का अष्टम भाव में होना कार्यों में अचानक रुकावट पैदा कर सकता है. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. बड़े फैसले सोच-समझकर लें. रिसर्च से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन अपने कार्यों को गोपनीय रखें. ऑफिस में बहस से बचें. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.

लव लाइफ: आज शुक्र और बुध के प्रभाव से प्रेम जीवन में आकर्षण बना रहेगा, लेकिन राहु के कारण गलतफहमियां भी हो सकती हैं. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और पार्टनर की बात ध्यान से सुनें. रिश्तों में ईमानदारी और धैर्य बनाए रखें, यही आपको परेशानियों से बचाएगा.

स्वास्थ्य: आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें. इन्फेक्शन या एलर्जी की समस्या हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और घर का शुद्ध भोजन ही ग्रहण करें.

सावधानी: वाहन बहुत सावधानी से चलाएं.

उपाय: बहते जल में कोयला प्रवाहित करें.

  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: काला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola