कुंभ राशिफल 8 अप्रैल 2026: करियर में उन्नति के योग, आय के नए स्रोत बनेंगे
Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Apr 2026 4:05 AM
8 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल
Aaj Ka Kumbh Rashifal 08 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 08 April 2026 : आज कुंभ राशि वालों के लिए बुध और राहु का गोचर भ्रम और बुद्धि दोनों प्रदान करेगा. चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में होने से आय के नए स्रोत बनेंगे. मीन राशि के ग्रह आपके परिवार में कुछ उलझनें पैदा कर सकते हैं. आज का दिन मित्रों के साथ मनोरंजन में बीतेगा.
करियर और बिजनेस: करियर में अचानक उन्नति के योग हैं. राहु की उपस्थिति आपको शॉर्टकट से धन कमाने की ओर प्रेरित कर सकती है, इसलिए इससे बचें. व्यापार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे. सरकारी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी. आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज रोमांस और मस्ती बनी रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर भविष्य को लेकर मजेदार बातें होंगी. प्रपोज करने के लिए दिन अच्छा है और सफलता मिलने के योग हैं. डिनर के दौरान पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें. रिश्ते में नया उत्साह महसूस होगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. पैरों में सूजन या नसों में खिंचाव हो सकता है. बुध के प्रभाव से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. धूप में निकलने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं. मानसिक शांति के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लें तथा संतुलित आहार लें.
- सावधानी: शेयर मार्केट में निवेश करते समय बहुत सतर्क रहें.
- उपाय: गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं.
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: काला
यहां पढ़ें राशिफल में जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










