आज का कुंभ राशिफल 6 अप्रैल 2026: बुध-राहु की युति से मिलेगा लाभ, लेकिन फैसलों में रखें सावधानी

Published by : Neha Kumari Updated At : 06 Apr 2026 4:05 AM

विज्ञापन

आज 6 अप्रैल 2026 का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 April 2026: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या किस्मत साथ देगी और अधूरे काम पूरे होंगे? आइए, ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से जानते हैं आज का राशिफल.

विज्ञापन

Aaj Ka Kumbh Rashifal 06 April 2026: आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित लेकिन लाभकारी रहेगा. आपकी राशि में बुध और राहु का संचरण बौद्धिक कार्यों में सफलता दिला सकता है. मीन राशि में स्थित ग्रह धन भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे संचित धन के खर्च होने की संभावना है. गुरु की दृष्टि प्रेम और संतान भाव पर होने से शुभ समाचार मिल सकते हैं.

करियर/बिजनेस: व्यापार में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है. राहु और बुध की युति आपको भ्रमित कर सकती है, इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही लें. नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. शोध और तकनीक से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा. फोन पर पार्टनर से प्रपोजल मिलने की संभावना है. पुरानी कड़वाहट को भूलकर आगे बढ़ने का अच्छा दिन है. पार्टनर के साथ डिनर पर जाने से तनाव कम होगा. प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. साथी की भावनाओं का सम्मान करें.

स्वास्थ्य: दांतों या मुंह से संबंधित समस्या हो सकती है. बुध-राहु की युति एलर्जी की समस्या भी दे सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और समय पर दवाएं लें. पर्याप्त नींद लें और मानसिक शांति के लिए योग को अपनाएं. खान-पान सादा रखें.

सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें.

उपाय: पक्षियों को सप्तधान्य (सात प्रकार का अनाज) खिलाएं.

शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गहरा नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:

ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola