Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा पर दान और स्नान से मिलते हैं अनगिनत लाभ, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Nov 2024 10:25 AM

विज्ञापन

Kartik Purnima 2024 snaan daan effect

इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा. इस पावन दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है. इसके अतिरिक्त, स्नान, दान और दीप जलाना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन विभिन्न राशियों को विशेष वस्तुओं का दान करना चाहिए, आइए इस विषय में जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक बेहद पवित्र दिन माना जाता है, जिस दिन विशेष रूप से तुलसी पूजा और शालिग्राम पूजा की जाती है. इस दिन की पूजा में विष्णु पूजा, लक्ष्मी पूजा, यज्ञ और गंगा पूजा का भी महत्व है. इस दिन स्नान, दान, हवन, यज्ञ और पूजा करने से अनगिनत पुण्य प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही, तुलसी के सामने दीपक जलाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और दरिद्रता दूर होती है.

दान का महत्व

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान करने से 10 यज्ञ करने का फल मिलता है.इसलिए इस दिन दान का विशेष महत्व है.दान करते समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार खाद्य सामग्री, कपड़े या अन्य कोई वस्तु दान करें. इस दान से घर में समृद्धि और धन का आगमन होता है.

Shani Gochar 2025: शनि अपने चाल में कर रहे है बदलाव, मेष राशि से मीन राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

कार्तिक पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार क्या दान करें?

मेष राशि: गुड़
वृष राशि: ऊनी कपड़े
मिथुन राशि: मूंग दाल
कर्क राशि: चावल
सिंह राशि: गेहूं
कन्या राशि: हरा चारा
तुला राशि: भोजन
वृश्चिक राशि: गुड़ और चना
धनु राशि: गरम खाना, जैसे बाजरा
मकर राशि: कम्बल
कुम्भ राशि: काले उरद दाल
मीन राशि: हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयां

शालिग्राम और तुलसी पूजा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा के दिन शालिग्राम और तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है. शालिग्राम भगवान विष्णु का प्रतीक माने जाते हैं और तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है. इस दिन इन दोनों की पूजा से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

शिव जी का त्रिपुरारी के रूप में अवतार

कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, जिससे देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति मिली. इस घटना के बाद शिव जी को त्रिपुरारी के नाम से जाना गया.

भगवान विष्णु का पहला अवतार

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का पहला अवतार भी हुआ था, जिसमें वे मत्स्य (मछली) के रूप में प्रकट हुए थे. इस दिन श्री सत्यानारायण कथा का पाठ करने से भक्तों को शुभ फल मिलते हैं.

तिल के तेल से स्नान करें

इस दिन तिल के तेल से स्नान करने से शनि दोष, खासकर शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होता है. इसके अलावा, यदि कुंडली में पितृ दोष, चांडाल दोष या नाड़ी दोष है, तो तिल के तेल से स्नान करने से जल्दी लाभ मिलता है.

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से, बल्कि मानसिक और शारीरिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन किए गए दान, पूजा, और स्नान से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. इसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाना चाहिए, ताकि जीवन में सकारात्मक बदलाव आए.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola