कर्क राशिफल 30 मार्च 2026: आज जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी पैदा न हो

आज 30 मार्च 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 30 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से आज का राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी वाणी में प्रभाव तो रहेगा, लेकिन केतु के संग होने से कठोरता भी आ सकती है. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के अष्टम भाव में होने से अचानक आने वाली चुनौतियों और पैतृक संपत्ति के विवादों की ओर इशारा कर रहे हैं.
करियर-बिजनेस: आज व्यापार में निवेश करते समय बहुत सतर्क रहें, अन्यथा संचित धन में बड़ी कमी आ सकती है. आज कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, जो आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकते हैं.
लव लाइफ: आज ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है. जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें ताकि कोई गलतफहमी पैदा न हो.
स्वास्थ्य: आज मुख और गले से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. वाहन चलाते समय आज विशेष सावधानी बरतनी अनिवार्य है.
सावधानी: धन के लेन-देन में लिखित साक्ष्य जरूर रखें और अजनबियों पर भरोसा न करें.
उपाय: ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










