कर्क राशिफल 29 मार्च 2026: आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें, इन्फेक्शन हो सकते हैं

आज 29 मार्च 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 29 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? क्या भाग्य साथ देगा और रुके काम पूरे होंगे? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का राशिफल.
Kark Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आएगा, क्योंकि चंद्रमा दोपहर तक आपकी राशि में रहकर फिर दूसरे भाव में केतु से युति करेंगे. मीन के शनि और सूर्य का भाग्य भाव पर प्रभाव आपके कुछ बनते हुए कार्यों में विलंब पैदा कर सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखना होगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित मंगल और राहु अचानक कार्यक्षेत्र में चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं, लेकिन बुध की बुद्धि आपको इन मुश्किलों से निकालने में मदद करेगी. आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय गलत हो सकता है. नौकरी करने वाले लोग सावधान रहें और अपने काम पर ध्यान दें.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, केतु का प्रभाव आपके मन में वैराग्य या चिड़चिड़ापन पैदा करेगा, जिसका असर रिश्ते पर पड़ेगा. अपनी भावनाओं को काबू में रखकर पार्टनर को समय देना आपके संबंधों में फिर से गर्माहट लाएगा. धैर्य और संयम आज बेहद जरूरी हैं.
स्वास्थ्य: आज चंद्रमा आपकी ही राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. आज आंखों में जलन, मुंह से जुड़ी परेशानी (जैसे छाले या इन्फेक्शन) आपको असहज कर सकती है. आज छोटी-छोटी समस्याओं को नजर अंदाज न करें.
सावधानी: आज धन के लेनदेन में पूरी सावधानी बरतें और आज किसी को उधार न दें.
उपाय: आज शिव चालीसा का पाठ करें और दूध का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




