कर्क राशिफल 29 अप्रैल 2026: क्या कमाई के अवसर मिलेंगे या मेहनत का फल देर से मिलेगा?

आज 29 अप्रैल 2026 का कर्क राशिफल
Aaj Ka Singh Kark 29 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kark Aaj Ka Rashifal 29 April 2026, कर्क राशि: आज कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का तृतीय भाव में होना पराक्रम और साहस में वृद्धि करेगा. भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो सुखद रहेगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अटके हुए कार्यों को पूरा करने का यह सबसे सटीक समय है.
करियर बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल आज मिलेगा. कर्क राशि के जातक अपने सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय रहेंगे. मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को बड़े टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी. व्यापारिक यात्रा लाभप्रद रहेगी. धन का आगमन निरंतर बना रहेगा. जोखिम भरे निवेश से आज बचें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा. पार्टनर को फोन पर अपनी भावनाओं का इजहार करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. प्रपोज करने के लिए समय उत्तम है. वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी. रात को पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जाने का योग है.
ये भी पढ़ें: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसके लिए चेतावनी? जानें आज 29 अप्रैल 2026 का मेष से लेकर मीन राशि का राशिफल
स्वास्थ्य: आज आप शारीरिक रूप से सक्रिय महसूस करेंगे. पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है. हालांकि, बदलते मौसम के कारण सर्दी-जुकाम से बचाव रखें. नियमित योग और प्राणायाम करना आपके फेफड़ों और श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा.
सावधानी: महत्वपूर्ण कागजात संभाल कर रखें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सिल्वर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










