कर्क राशिफल 25 मार्च 2026: क्या आज दूरी का अहसास होगा या रिश्तों में आएंगी नजदीकी?

Updated at : 26 Mar 2026 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज 26 मार्च का कर्क राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: आज कर्क राशि वालों के लिए दिन कितना खास रहेगा? क्या भाग्य देगा साथ और पूरे होंगे रुके काम? जानिए ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से आज का हाल.

विज्ञापन

Kark Aaj Ka Rashifal 26 March 2026:आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, क्योंकि आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा द्वादश भाव में गुरु के साथ विराजमान है. खर्चों की अधिकता और मानसिक चिंताएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आज धैर्य से काम लेना आपके लिए हितकर होगा.

करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें क्योंकि अष्टम भाव का मंगल और राहु आपके कार्यों में बाधा डाल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज दूरी का अहसास हो सकता है या किसी छोटी सी बात पर पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है. रिश्तों को संभालने के लिए वाणी पर नियंत्रण रखें और क्रोध के बजाय प्यार से अपनी बात समझाने की कोशिश करें.

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज का दिन नरम रह सकता है, क्योंकि चंद्रमा की स्थिति आपको अनिद्रा या आंखों में जलन दे सकती है. मानसिक शांति के लिए योग का सहारा लें और रात को समय पर सोने की कोशिश करें ताकि थकान दूर हो सके.

ये भी पढ़ें: आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनको रहना होगा सतर्क, पढ़ें 26 मार्च का राशिफल

सावधानी: अजनबियों पर भरोसा न करें और आज किसी को भी उधार देने से बचें, वरना पैसा फंस सकता है.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 13 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola