कर्क राशिफल 25 मार्च 2026: क्या भाग्य देगा साथ या सेहत और नींद की कमी करेगी परेशान?

आज 25 मार्च 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा और गुरु का गोचर धार्मिक कार्यों पर धन खर्च कराएगा.
करियर-बिजनेस: व्यापार की बात करें तो भाग्य स्थान में बैठे सूर्य और शनि विदेशी संपर्कों से लाभ दिलाएंगे, हालांकि नौकरीपेशा लोगों को आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए.
लव लाइफ: दांपत्य जीवन की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी आध्यात्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्तों में नई ताजगी और विश्वास का संचार होगा.
स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो नींद की कमी और आंखों में जलन जैसी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए काम के बीच-बीच में अपनी आंखों को आराम देना लाभदायक रहेगा.
सावधानी: अष्टम भाव के मंगल के कारण वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










