कर्क राशिफल 23 मार्च 2026: क्या आज आमदनी में होगा इजाफा या दुर्घटना से होगा नुकसान ?

आज 23 मार्च 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Kark Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: आज का दिन आपके लिए तरक्की के द्वार खोलने वाला है. चंद्रमा आपके लाभ भाव में स्थित होकर आय के नए स्रोत बनाएंगे. मीन राशि के शनि और शुक्र आपके भाग्य को बल प्रदान कर रहे हैं. आज समाज के प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात होगी.
करियर-बिजनेस: एकादश चंद्रमा और अष्टम के बुध-मंगल के प्रभाव से शेयर बाजार या कमीशन के कार्यों में बड़ा आर्थिक मुनाफा हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. रुकी हुई पदोन्नति के मामले आज वरिष्ठों के सहयोग से सुलझ सकते हैं.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप पार्टनर के साथ किसी मांगलिक उत्सव में शामिल होकर काफी प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन हल्का होगा. जीवनसाथी के साथ संबंधों में गजब का तालमेल और सहयोग दिखाई देगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अष्टम भाव के राहु के कारण वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखना आपके लिए बहुत जरूरी है. अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें. रात का भोजन हल्का रखें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता रहे.
सावधानी: जोश में आकर कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें.
उपाय: आज नवरात्र की पंचमी तिथि है. मां स्कंदमाता की पूजा आज की जाती है.
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










