कर्क राशिफल 22 मार्च 2026: क्या आज व्यापार से मिलेगा फायदा या नौकरी मे आएंगे नए अवसर?

Updated at : 22 Mar 2026 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka kark Rashifal

आज 22 मार्च 2026 का सिंह राशिफल

Kark Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति और प्रगति के नए द्वार खोलने वाला है. दशम भाव का चंद्रमा आपके कर्मों को नई दिशा प्रदान करेगा. केतु का द्वितीय भाव में होना परिवार के साथ कुछ मतभेद पैदा कर सकता है. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत आवश्यक है

करियर-बिजनेस: मीन राशि के सूर्य और शनि आपके कार्यक्षेत्र में स्थायित्व लाएंगे. जिससे आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की काफी सराहना और सम्मान करेंगे. व्यापार में पुरानी योजनाओं को लागू करने का यह सही समय है. आज का दिन आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में स्थिरता आएगी. काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को अधिक समय न दे पाएंगें. आपकी भावनाएं रिश्ते को मजबूती प्रदान करेंगी. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा. आज पार्टनर आपको भावनात्मक रूप से बहुत सुखद अनुभव कराएगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है. दशम चंद्रमा के कारण काम का बोझ बढ़ सकता है. सिरदर्द या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है. काम के बीच-बीच में आराम करें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. आज ऊर्जावान महसूस करेंगे.

सावधानी: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बहस करने से बचें और अपने गुस्से को पूरी तरह नियंत्रित रखें.

उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola