कर्क राशिफल 19 मार्च 2026: क्या मेहनत दिलाएगी पहचान या लाभ के अवसर बढ़ाएंगे उत्साह?

आज 19 मार्च 2026 का कर्क राशिफल
Kark Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है. नवम भाव में सूर्य, शुक्र, शनि और चंद्रमा के होने से आपका भाग्य प्रबल रहेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. गुरु के द्वादश भाव में होने से खर्च तो होंगे, लेकिन वे शुभ कार्यों पर ही व्यय होंगे .
करियर-बिजनेस: अष्टम भाव में मंगल, बुध और राहु की स्थिति के कारण पैतृक व्यापार में कुछ अप्रत्याशित लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं . कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों को गंभीरता से लेंगे, जिससे सम्मान बढ़ेगा.
लव लाइफ: आज आपकी लव लाइफ में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप स्थिति को सामान्य करने में सफल रहेंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें और पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन बदलते मौसम और ठंडी चीजों के सेवन से बचकर रहना आपके लिए बहुत जरूरी है. योग और प्राणायाम के जरिए आप अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा को संतुलित रख सकते हैं, जिससे दिन अच्छा बीतेगा .
सावधानी: वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और क्रोध में आकर कोई भी निर्णय न लें.
उपाय: किसी ब्राह्मण को पीले फल दान करें और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










