कर्क मासिक राशिफल अप्रैल 2026: अटके काम पूरे होंगे, रिश्तों में आएगी मधुरता
Published by : Neha Kumari Updated At : 31 Mar 2026 3:15 PM
कर्क मासिक राशिफल
Kark Masik Rashifal April 2026: अप्रैल का महीना कर्क राशि के लिए लाभकारी रहेगा. करियर में मेहनत का फल मिलेगा और नए अवसर बनेंगे. लव लाइफ में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. अत्यधिक भावुकता में आकर बड़े फैसले या निवेश न करें.
Kark Masik Rashifal April 2026: अप्रैल में मंगल, बुध और सूर्य का गोचर आपके भाग्य और कर्मभाव को प्रभावित करेगा. चंद्रमा की स्थिति पूरे महीने आपके मूड और निर्णयों में उतार-चढ़ाव ला सकती है. अप्रैल में धन लाभ के प्रबल योग हैं, लेकिन भावुकता में आकर निर्णय लेने से बचें.
करियर-बिजनेस: अप्रैल का महीना लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. अपने काम की प्लानिंग पहले से तैयार करें. 14 अप्रैल के बाद जब सूर्य मेष में प्रवेश करेंगे, तो कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और स्थिति बेहतर होगी. बिजनेस में किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं.
लव लाइफ: इस महीने आपकी लव लाइफ में भावनात्मक गहराई और आकर्षण बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में नजदीकियां मजबूत होंगी. घर-परिवार में अपने मन की बात जरूर कहें. इमोशनल होकर निर्णय लेने से बचें. जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जो आपके रिश्ते को और गहरा करेगा.
स्वास्थ्य: अप्रैल में चंद्रमा की संवेदनशीलता और मंगल के मीन गोचर के प्रभाव से ऊर्जा में उतार-चढ़ाव और थकान महसूस हो सकती है. सूर्य के मेष प्रवेश के बाद शरीर में गर्मी बढ़ने और तनाव से जुड़ी हल्की परेशानियां सामने आ सकती हैं.
सावधानी: अत्यधिक भावुकता में आकर कोई बड़ा निवेश न करें.
उपाय: प्रतिदिन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का रुद्राक्ष की माला से 108 बार जाप करें.
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: चांदी जैसा सफेद
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
मो.: +91 8620920581
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










