Virgo Horoscope 2024: कन्या राशि वाले पडोसी के साथ तनाव दूर होगा, जानें कन्या   राशिफल  

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Jan 2024 6:21 PM

विज्ञापन

Virgo Horoscope 2024: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

विज्ञापन

Virgo  Yearly Horoscope 2024:   सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2024 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा,मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नही या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं .जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए है .

कन्या राशि का कैसा रहेगा पारिवारिक जीवन

वर्ष के शुरुआत में पारिवारिक जीवन आपके लिए उत्तम नहीं रहने वाला है .परिवार में एक दुसरे से बात करते समय उग्रता के साथ बात करेंगे.बेवजह के कहासुनी होगी.तनाव बनेगा ,लेकिन अप्रेल के बाद स्थिती में बदलाव होगा परिवारिक जीवन श्रेष्ठ बनेगा घर में किसी चीज को लेकर प्रसन्नता बढ़ जाएगी.परिवार में वाहन या इलेक्ट्रिक वस्तु की खरीदारी हो सकती है.अगस्त के बाद कही बाहर जाने का प्लान बनेगा .माता -पिता के स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.पडोसी के साथ तनाव बना हुआ है वह दूर होगा .भाई बहन का प्रेम बनेगा .रिश्तेदार का पूरा
सहयोग मिलेगा .आय में उतार चढ़ाव बनेगा.

कन्या राशि का कैसा रहेगा व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी को इस वर्ष व्यापार में उलझन बनेगा वर्ष में पूर्वाद्ध पहला भाव में केतु तथा सप्तम भाव में राहु आपके व्यापार में कई तरह के समस्या देगा इस समय आप नया निवेश नहीं करे.मई के बाद आपके व्यापार अपने रस्ते पर पुनः आएगा असमंजस की स्थिति दूर होगा व्यापार को लेकर बड़ों का सहयोग मिलेगा . शनि आपको व्यापार में लाभ देंगे. नौकरी करने वाले को नौकरी में उन्नति होगा ,मार्च तक शनि आपको नौकरी में परेशानी देंगे इस समय समय आप सावधान रहे ,विरोधी परेशान करेगे,अप्रैल के बाद आपके नौकरी की स्थिति ठीक रहेगा .आपके मन के अनुरूप नौकरी मिलेगी .जून माह में नौकरी में बदलाव हो सकता है कुल मिलाकर नौकरी करने वाले सचेत होकर काम करे,
 

कन्या राशि के लिऐ शिक्षा तथा करियर कैसा रहेगा

विधार्थियों के लिए यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे ,इस वर्ष आपके मेहनत के परिणाम बेहतर मिलेगा.परीक्षा में सफलता मिलेगी .आपके पढाई से माता -पिता प्रसन्न कालेज में
पढाई करने वाले को अपने परियोजना पर काम करेगे उस कार्य में थोड़ी परेशानी होगी , लेकिन बाद में ठीक हो जायेगा, आपके पढाई में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा .जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको थोड़ी इंतजार करनी पड़ेगी, बड़ो का मार्गदर्शन मिलेगा.करियर इस वर्ष बढ़िया साथ देगा.

कन्या राशि के लिए वित स्थिति कैसा रहेगा
 
कन्या राशि वाले को वित को लेकर थोडा परेशान रहेगें क्योंकि वर्ष के शुरुआत में राहु और केतु अनुकूल स्थिति में नहीं रहने के कारण तथा मई तक गुरु भी अनुकूल स्थिति में नहीं रहने के कारण आपके वित्तीय स्थिति ठीक नहीं रहने वाली है लेकिन बिच- बिच में आपको वित का लाभ मिलते रहेगा .इस सांय निवेश नहीं करे तो उत्तम रहेगा.जब गुरु अपना राशि परिवर्तन कर लेंगे उसके बाद आपके वित्तीय लाभ ठीक तरह से रहेगा जिसे आप अन्य क्षेत्र में आप लाभ अर्जित कर सकते है शनि महराज आपको पूरा सहयोग करेगे .

कन्या राशि का वाहन सुख कैसा रहेगा

कन्या राशि वाले को इस वर्ष वाहन का सुख होगा लेकिन आप वाहन खरीदते समय धैर्य रखने की जरुरत है जल्दबाजी नहीं करे आप संभवतः जनवरी के बाद यानि फरवरी माह ,मई ,जून के महीने में आप वाहन का अगर खरीदारी करते है आपके लिए बेहतर रहने वाला है,आपको ज्योतिषीय सलाह दिया जा रहा है की आप मार्च तथा जून के महीने में आप वाहन का खरीदारी नहीं करे क्योंकि इस समय अगर वाहन की खरीदारी कर रहे है वह छतीग्रस्थ हो सकता है ,

कन्या राशि वाले के लिए संतान के लिए कैसा रहने वाला है

कन्या राशि वाले के संतान शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे.अगर प्राइमरी में पढाई कर रहे है वह शरारत करेगे लिकिन आपके बच्चे पढ़ने के लिए बाहर जाना चाहते है या घर से बाहर पढाई कर रहे है उनको सफलता मिलेगी .जो बच्चे नौकरी कर रहे है पिता को सहयोग नहीं करेगे लेकिन 01 मई के बाद गुरु राशि परिवर्तन करेगे आपके बच्चे आपको सहयोग करेगे आपके बात को समझेंगे जो बच्चे पढाई नहीं कर रहे थे उनका ध्यान पढाई में लगेगा .साथ ही किसी अच्छे स्कूल में दाखिला हो सकता है .जिनके बच्चे में विवाह में रुकावट बन रही हो वह दूर होगा तथा मई के बाद विवाह का योग बन रहा है .

कन्या राशि का प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है

प्रेम जीवन में अपना नियंत्रण रखे .प्रेमी के साथ बेवजह के बात नहीं करे .आवेश में आकर बात नहीं करे .आपके प्रेम जीवन में तनाव बनेगा अपने मन के बात को प्रेमी के पास खुलकर रखे.फरवरी से मार्च तक बढ़िया रहने वाला है . रोमांस के लिए बेहतर समय है वर्ष के उतराध में आप अपने प्रेमी के साथ विवाह कर सकते है .जो लोग अविवाहित है वह परिणय सूत्र में बंध जायेगे दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा .

कन्या राशि का स्वास्थ कैसा रहने वाला है

इस वर्ष आप स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है .आपको मानसिक परेशानी बनेगी.शनि आपको स्वास्थ्य ठीक रखेंगे .वर्ष में मध्य में आपको गुप्त रोग से परेशानी होगा ,
इसके आलावा आंख सम्बंधित समस्या बनेगा ,आप योग करे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा .

कन्या राशि का क्या है लकी नंबर 4  
कन्या राशि का क्या है लकी कलर  सफेद

उपाय

  • भगवन गणेश का पूजन करे

  • बुधवार के दिन मंदिर में संध्या के समय कला तील का दान करे ,तथा शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के निचे सरसों के तेल का दीपक जलाए.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/954529084

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola