कन्या राशिफल 31 मार्च 2026: आज पुरानी बातों को याद कर मन दुखी न करें, वर्तमान पर ध्यान दें

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Kanya Rashifal

आज 31 मार्च 2026 का कन्या राशिफल

Kanya Aaj Ka Rashifal 31 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लाएगा? क्या भाग्य अनुकूल रहेगा और रुके काम पूरे होंगे—आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से संक्षेप में.

विज्ञापन

Kanya Aaj Ka Rashifal 31 March 2026, कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज अनावश्यक खर्च और मानसिक चिंताएं आपको परेशान कर सकती हैं. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के छठे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता दिलाएंगे.

करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरी में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे थकान महसूस होगी. व्यापार में विदेशी संपर्कों से लाभ मिल सकता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर कागजी कार्यवाही में सावधानी बरतें.

लव लाइफ: आज पार्टनर से संवाद की कमी के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं. पुरानी बातों को याद कर मन दुखी न करें, वर्तमान पर ध्यान दें.

स्वास्थ्य: आंखों में जलन, पैरों में दर्द या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है.

सावधानी: व्यर्थ के विवादों से दूर रहें और अपने धन का बजट बनाकर चलें.
उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं.

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola