कन्या राशिफल 03 अप्रैल 2026: क्या आज होगा पार्टनर से झगड़ा या रिश्तों में आएगा नया मोड़?
Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Apr 2026 4:30 AM
आज 3 अप्रैल 2026 का कन्या राशिफल
Aaj Ka Kanya Rashifal 3 April 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा? क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा? क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु से कि कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Kanya Rashifal 3 April 2026: आज कन्या राशि के जातकों के लिए आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं. चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना बैंक बैलेंस बढ़ा सकता है. बुध का राहु के साथ होना आपकी बातों को रहस्यमयी बना सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की चर्चा हो सकती है. वाणी पर संयम रखना आवश्यक है.
करियर/बिजनेस: बिजनेस में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं. ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उसे समय पर पूरा कर लेंगे. शुक्र का प्रभाव गारमेंट्स और ब्यूटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.
लव लाइफ: लव लाइफ में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है. फोन पर बात करते समय पार्टनर की किसी बात से झगड़ा हो सकता है. अहंकार का त्याग करें. शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और आप साथ में डिनर का आनंद ले सकते हैं. प्रपोज करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं है. रिश्तों को समय दें.
स्वास्थ्य: दांतों या मुख संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. आंखों की जांच कराना लाभकारी रहेगा. अधिक मीठा खाने से परहेज करें. शुक्र की स्थिति के कारण शारीरिक आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. रात में हल्का भोजन लें और समय पर सोने की कोशिश करें.
सावधानी: कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें.
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










